अध्याय 11 श्लोक 45

अदृष्टपूर्वम्, हृषितः, अस्मि, दृष्टवा, भयेन, च, प्रव्यथितम्, मनः,
मे, तत्, एव, मे, दर्शय, देवरूपम्, प्रसीद, देवेश, जगन्निवास ।।45।।

अनुवाद: (अदृष्टपूर्वम्) पहले न देखे हुए आपके इस आश्चर्यमय रूपको (दृष्टवा) देखकर (हृषितः) हर्षित (अस्मि) हो रहा हूँ (च) और (मे) मेरा (मनः) मन (भयेन) भयसे (प्रव्यथितम्) अति व्याकुल भी हो रहा है, इसलिए आप (तत्) उस अपने (देवरूपम्) चतुर्भुज विष्णुरूपको (एव) ही (मे) मुझे (दर्शय) दिखलाइये। (देवेश) हे देवेश! (जगन्निवास) हे जगन्निवास! (प्रसीद) प्रसन्न होइये। (45)

हिन्दी: पहले न देखे हुए आपके इस आश्चर्यमय रूपको देखकर हर्षित हो रहा हूँ और मेरा मन भयसे अति व्याकुल भी हो रहा है, इसलिए आप उस अपने चतुर्भुज विष्णुरूपको ही मुझे दिखलाइये। हे देवेश! हे जगन्निवास! प्रसन्न होइये।